रायबरेली : सपाइयों ने मनाया पूर्व विधायक रामलाल अकेला का जन्मदिन

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली: बछरावां विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल ने अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। पूर्व विधायक हनुमानगढ़ी, महराजगंज मौन और मऊ में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जंहा केक काटकर कार्यकर्ताओ ने अपने प्रिय नेता को माला पहनाकर शुभकामना दिया। स्वागत से अभिभूत पूर्व विधायक ने कहाकि आज हमारे जन्मदिन पर आप सब लोगो ने जो प्यार दुलार आशीर्वाद दिया है उसे हम कभी भी भूल नही सकते है।

2 312

बछरावां विधानसभा हमारी कर्मस्थली रही है और यंहा की सम्मानित जनता हमारे लिए सर्वोपरि है।जनता के हित के लिए हम विधायक रहे या ना रहे हमेशा तत्पर रहेगे।हम और हमारा परिवार आप सबका आभारी है और हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। विधानसभा के चुनाव में सम्मानित जनता किसे अपना आशीर्वाद देगी,ये आप सबकी की प्यार और उपस्थिति ने बता दिया है।

3 244

इस दौरान राजकुमार यादव, राजकुमार अवस्थी, राजू मौर्य, कलीम खान, रामकेश यादव, ठाकुर प्रसाद मौर्य, लाल सिंह यादव, रुचित यादव, कमलेश यादव, अर्जुन यादव, माताफेर सिंह, राम लखन यादव, राजकुमार सिंह, रामकुमार सिंह, द्वारका सिंह, शैलेंद्र यादव, बृजेश कुमार, धीरज यादव अनस सिद्दीकी अवधेश यादव पंकज यादव आसिफ कुरेशी रामकुमार यादव रामनाथ मुकेश बैभव गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें