अंबेडकरनगर: निर्विघ्न चुनाव कराने में अपराधियों पर कसें शिकंजा

Facebook
X
WhatsApp

अंबेडकरनगर: जिलाधिकारी सैमुअल पॉल व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने विधानसभा चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया। कोरोना संक्रमण से खुद को बचाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सतर्क किया। कलेक्ट्रेट में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों, चुनाव प्रभारियों की बैठक कर आयोग के निर्देश का कड़ाई से पालन कराने को कहा। अधिकारी द्वय ने थानाध्यक्षों को शस्त्रों जमा कराकर सही ढंग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने को निर्देशित किया। चुनाव में आने वाले पुलिस बल, अर्धसैनिक बल और होमगार्ड के ठहरने के लिए विद्यालयों पर पुख्ता इंतजाम कराने को कहा।

आचार संहिता का पालन कराने और एरिया डामिनेशन करते हुए बार्डर एरिया पर सतर्क नजर रखने को निर्देशित किया। अवैध शराब बनाने, बेचने, इसे लेकर जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। थाना परिसर व कार्यालयों की साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। कोविड-19 तथा नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग सभी पुलिस कर्मी अवश्य करें। टापटेन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा 10 वर्ष में चिन्हित अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। टाप टेन अपराधियों की सूची को निरंतर अपडेट करते हुए नए अपराधियों को सूची में सम्मिलित किया जाए। चुनाव में बाधा पैदा करने वाले घटकों को चिन्हित कर इनके खिलाफ कदम उठाने को कहा। पुलिस कर्मियों को सचेत किया गया कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक में एएसपी संजय राय व समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी सोशल मीडिया सेल मौजूद रहे।

रिपोर्ट : अंजलि गोस्वामी 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें