महिला से बदला लेने के लिए सहेलियों ने पार की हद, ग्रुप में परिवार को जोड़ भेजा दोस्त का अश्लील वीडियो

Facebook
X
WhatsApp

इंसान जब अपना आपा खो बैठता है तब वो अक्सर ऐसी गलतियां कर जाता है जो उसे डुबो देती हैं. कई बार व्यक्ति गुस्से में किसी का बुरा करने चलता है और खुद उसके साथ ही बुरा हो जाता है. हाल ही में बदले और गुस्से से जुड़ी एक खबर ने सभी को चौंका दिया है. इंग्लैंड  में दो महिलाओं ने अपनी एक दोस्त से बदला लेने के लिए उसकी न्यूड फोटो और अश्लील वीडियो एक फेसबुक ग्रुप में भेज दिया जिसमें महिला की मां और भाई भी जुड़े थे.

बीते बुधवार को हल के एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान 20 साल की लॉरेन फाउलर और 31 साल की एमी लॉसन  पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी दोस्त से बदला लेने के लिए घिनौना काम किया. कोर्ट में बताया गया कि दोनों अपनी दोस्त से बदला लेना चाहती थीं जिससे उनकी लड़ाई हो गई थी. हल लाइव वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं ने सहेली को एक फेसबुक चैट ग्रुप में एड किया. इसके बाद उन्होंने सहेली की मां, भाई, एक्स-बॉयफ्रेंड के परिवार और कुछ अजनबी लोगों को भी जोड़ा.इसके बाद लॉरेन और एमी ने उस ग्रुप पर विक्टिम का अश्लील वीडियो और न्यूड फोटो पोस्ट कर दी. रिपोर्ट के अनुसार ये मामला 8-9 मई 2022 के बीच का है. महिला की ओर से वकील ने कहा कि विक्टिम को चैट में जोड़ा गया और फिर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं. इसके बाद उसका वीडियो भेज दिया गया. विक्टिम ने अपनी स्टेटमेंट में कहा कि मुझे बहुत शर्मिंदगी मेहसूस हुई और साथ में बहुत गुस्सा आया. मगर मुझे डर है कि ये आगे भी होगा. कोर्ट ने दोनों महिलाओं को सहेली की प्राइवेट फोटोज और वीडियोज को पब्लिक करने का आरोपी पाया है.

दोनों ही महिलाओं को बेल दे दी गई है मगर इस मामले को हल क्राउन कोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया है जहां अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी. आरोपियों के वकील ने कहा कि उनकी क्लाएंट्स ये मानती हैं

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें