बसंत पंचमी के दिन बाबाधाम में करना चाहते हैं भोलेनाथ के दर्शन तो जान लें ये नियम

Facebook
X
WhatsApp

 अगर आप बसंत पंचमी के दिन बाबाधाम मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों को अवश्य जान लेना चाहिए. दरअसल बसंत पंचमी के अवसर पर बाबाधाम में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने कुछ नियमों को जारी किया है, जिसका पालन श्रद्धालुओं को करना होगा. बसंत पंचमी के दिन बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालु मास्क और कोविड-19 के डबल डोज का सर्टिफिकेट जरूर रखें क्योंकि जिला प्रशासन ने बसंत पंचमी में श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर में दर्शन के लिए यह नियम जरूरी करार दिया है.

बता दें, देवघर डीसी, एसपी, नगर आयुक्त सहित पूरे जिला प्रशासन ने शुक्रवार को रूट लाइन से लेकर देवघर बाबा मंदिर का निरीक्षण किया. गौरतलब है कि बसंत पंचमी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को तिलक चढ़ाने आते हैं. देवघर में बसंत पंचमी का अपना ही खास महत्व रहता है जिसमें बाबा भोलेनाथ के ससुराल पक्ष के कांवरिया बड़ी तादाद में बाबा भोलेनाथ को तिलक चढ़ाने आते हैं और ऐसे में देवघर में काफी भीड़ लग जाती है
इस दरमियान रूट लाइन की कमियों को अविलंब दूर करने के लिए नगर निगम के नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मानसरोवर के समीप थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ कोविड-19 डबल डोज़ और मास्क की चेकिंग के बाद ही इन्हें फुटओवर ब्रिज होते हुए बाबा मंदिर में जाने की अनुमति मिलेगी देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के बाबा धाम आने की संभावना है.जिला प्रशासन ने निगम क्षेत्र में रुट लाइन की कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. साथ ही जो श्रद्धालु 105 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा धाम पहुचते हैं, उनके लिए कांवरिया पथ पर शौचालय, पीने का शुद्ध पानी और ठंड से बचने के लिये अलाव की भी व्यवस्था रहेगी. ताकि आने वाले श्रद्धालु को कोई दिक्कत ना हो. मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए 4:00 बजे सुबह खोलने की तैयारी की गई है. वहीं दूसरी ओर रूट लाइन से लेकर बाबा मंदिर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई. देवघर एसपी धनजंय कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर एक हजार अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें