कितनी दौलत के स्वामी हैं अखिलेश यादव?, नामांकन पत्र में घोषित की संपत्ति

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर ​दिया है. नामांकन पत्र में अखिलेश यादव ने अपनी सम्पत्ति की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने अपने और पत्नी बच्चों को मिलाकर कुल 40 करोड़ की संपत्ति दर्शाई है.विधानसभा चुनाव भरने के लिए जो नामांकन पत्र अखिलेश यादव ने दाखिल किया है उसमें उनके पास महज 40 करोड़ की ही संपत्ति है. चल, अचल और पत्नी डिंपल यादव को मिलाकर उन्होंने कुल 40 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया है. बता दें कि इससे कहीं ज्यादा दौलत तो उनके कई उम्मीद्वारों ने घोषित किया है.नामांकन पत्र से पता चलता है कि अखिलेश यादव के पास कुल चल संपत्ति महज 8 करोड़ 43 लाख 70 हजार 654 रूपये की है. उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 4 करोड़ 76 लाख 84 हजार 986 रूपये की चल संपत्ति है. बेटी अदिति यादव के पास 10 लाख 39 हजार 410 रुपये की चल संपत्ति है. इस तरह तीनों की चल संपत्ति को जोड़ दें तो ये रकम 13 करोड़ 30 लाख 95 हजार 41 रुपये पहुंचती है.अचल संपत्ति के मामले में भी अखिलेश यादव पीछे नहीं हैं. अखिलेश यादव ने नामांकन पत्र में जो जिक्र किया है उसके मुताबिक उनके पास 17 करोड़ 22 लाख 858 रूपये की अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 9 करोड़ 61 लाख 98 हजार 918 रूपये की अचल संपत्ति है. इस तरह दोनों के पास कुल अचल संपत्ति 26 करोड़ 83 लाख 99 हजार 776 रूपये की ही है.चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ दें तो अखिलेश यादव ने कुल 40 करोड़ 14 लाख 94 हजार 817 रुपये की अपनी संपत्ति घोषित की है. बता दें कि इससे कहीं ज्यादा संपत्ति उनकी पार्टी के दूसरे उम्मीद्वारों ने घोषित की है. कई विधानसभाओं से उनके उम्मीदवारों ने अरबों की दौलत होने का जिक्र किया है.बता दें कि आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वे पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने सोमवार 31 जनवरी को नामांकन दाखिल किया है. यहां अखिलेश यादव के चुनाव लडने से सियासी माहौल गर्म है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें