अमिताभ दयाल का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 61 साल के एक्टर ने 4 दिन पहले शेयर किया था POST

Facebook
X
WhatsApp

अमिताभ दयाल  की हार्ट अटैक से हुए निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया है. एक्टर, फिल्ममेकर अमिताभ अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर जिंदगी की जंग लड़ने का हौसला जाहिर कर रहे थे, लेकिन अफसोस कि मात्र 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. कोविड-19 से पीड़ित अमिताभ काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. कोरोना से ठीक भी हो गए थे लेकिन दोबारा दिल का दौरा पड़ गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका. ओम पुरी के साथ फिल्म ‘कगार: लाइफ ऑन द एज’  में काम किया था.


अमिताभ दयाल ने निधन की खबर से बॉलीवुड शॉक में हैं. एबीपी न्यूज से बात करते हुए उनकी वाइफ मृणालिनी पाटिल ने बताया कि ‘आज सुबह तड़के साढ़े 4 बजे निधन हो गया. अमिताभ को 17 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल में जांच के दौरान पता चला था कि कोरोना पॉजिटिव हैं.
अमिताभ दयाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से ही बनाया गया अपना वीडियो 4 दिन पहले ही पोस्ट किया था. उनका यह वीडियो बेहद इमोशनल है. अमिताभ अपने वीडियो में कह रहे थे कि ‘नमस्कार दोस्तों आज आठवा दिन है कोविड से लड़ाई करते-करते..लड़ाई करना कभी मत छोड़िए..कोई आत्मरक्षा के लिए लड़ता है..कोई आत्मसम्मान के लिए लड़ता है..अब हम कोविड से लड़ रहे हैं ये वीडियो बता रहा है कि अमिताभ दयाल अभी जिंदगी जीना चाहते थे, लेकिन कोविड-19 ने उन्हें मौका नहीं दिया. ‘रंगदारी’ और ‘धुआं’ फिल्म के अभिनेता अमिताभ की शादी मराठी डायरेक्टर मृणालिनी पाटिल से हुई थी,लेकिन शादी के 9 साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे. इनका एक बेटा शिवम पाटिल और बेटी अमृता पाटिल है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें