रायबरेली : संस्थानों में जबरन मतांतरण स्वीकार नहीं : अंश गुप्ता

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) लालगंज नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा तमिलनाडु के तंजावर में छात्रा के लोकल स्कूल प्रशासन द्वारा अवैध मतांतरण के दबाव में की गई आत्महत्या की घटना को लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने वीरा पासी चौराहे में विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन के माध्यम से एबीवीपी ने मांग की स्कूल प्रशासन और मतांतरण गिरोह में शामिल सभी व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ त्वरित कार्यवाही हो और पीड़िता को न्याय मिले। विरोध प्रदर्शन के दौरान रायबरेली जिले की जिला संयोजक अंजलि विश्वकर्मा ने कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेक्रेड हार्ट्स हाई स्कूल की छात्रा लावण्या ने स्कूल में ही कार्यरत रैक्लाइन मैरी और सगाया मैरी से मिले जबरन ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन के असहनीय यातना के कारण आत्महत्या कर ली है इसी संबंध में अभाविप ने देश भर में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा है। तहसील संयोजक नीलेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षा को माध्यम बनाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले व्यक्तियों संस्थानों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष रोहित बाजपेई, तहसील सह संयोजक मृत्युंजय बाजपेई, आयुष गुप्ता, आदित्य चौधरी, आलोक सोनी, राज, नंदनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें