रायबरेली : समाजवादी पार्टी ने बछरावां विधानसभा से घोषित किया प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: केंद्रीय नेतृत्व द्वारा काफी मंथन करने के बाद आज पूर्व विधायक ईमानदार निष्ठावान कर्तव्यनिष्ठ श्यामसुंदर भारती को समाजवादी पार्टी से बछरावां विधानसभा 177 सुरक्षित से टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके टिकट मिलने की सूचना व समाजवादी पार्टी द्वारा प्रकाशित सूची की जानकारी मिलने पर बछरावां क्षेत्र के सपाइयों व आम जनमानस में हर्ष की लहर दौड़ गई। आपस में लोग मिष्ठान वितरित करके खुशियां मनाने लगे वह इसके साथ ही साथ बछरावां में किदवई पार्क के बगल में राजकुमार चौधरी के आवास पर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सपाइयों का हुजूम एकत्रित होने लगा वहीं इसके साथ ही साथ फिर से मिष्ठान वितरित हुआ। कई जगहों पर लोगों ने गोला दगाकर भी अपनी खुशियों का इजहार किया।

टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती ने सर्वप्रथम जनपद के सिंहद्वार चुरूवा में हनुमत लला के मंदिर पर मत्था टेक का विजय श्री का आशीर्वाद लिया वही हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व आम जनमानस में अपने जन प्रिय लोकप्रिय इमानदार कर्तव्यनिष्ठ पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती का स्वागत किया। इस मौके पर राजकुमार चौधरी, देवता दीन पासवान, आशीष कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार यादव, रमाशंकर यादव, आफताब आलम, अमरेंद्र चौधरी, समर यादव, देशराज यादव, प्रमोद कुमार चौधरी, भगवान कुमार अवस्थी, धर्मेंद्र यादव, भानू, मोहम्मद जहीर, वीरेंद्र यादव, उदय राज यादव, चंद्र कली भारती व मोहम्मद रईस अहमद सहित हजारों की संख्या में इनकी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस मौजूद रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें