बसपा प्रत्याशी लाजवंती कुरील ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली : प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सभी दल अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारकर पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। वहीं बसपा से कमान संभाल रही महिला प्रत्याशी लाजवंती कुरील ने जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार में पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र की जनता काफी रुचिर नज़र आ रही है।
राजनेतिक गणितज्ञों की माने तो बसपा प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान बसपा प्रत्याशी के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए बसपा प्रत्याशी ने बताया कि विगत वर्षों से जिस तरह उन्होंने निरंतर क्षेत्र की जनता की सेवा की है साथ ही उनके हर दुख दर्द में उनके साथ शामिल रहना इन्ही सब प्रयासों का उनको लाभ मिल रहा है।

1 2099

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बसपा प्रत्याशी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मऊ, मऊ गरीबी, मऊ बजार, थुलवासा, पाडीरा सहित अन्य ग्राम सभाओं में अपने पक्ष में समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान पूर्व जिला संगठन मंत्री अशोक भारती,बीवीएफ संयोजक देव कुमार, बजरंगी रावत रामबरन पासी, रामबरन रावत, अरविंद रावत, प्रमोद रावत सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 313

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें