रायबरेली : पुलिस ने कराया सुरक्षा का एहसास

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली:  क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए खीरो और लालगंज पुलिस ने पुलिस जवानों के साथ रूट मार्च किया। वही ग्रामीणों से प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के द्वारा बातचीत भी की गयी। और उनसे गांव की रूपरेखा के विषय में समझा और कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें एवं लोगों के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी शिकायत पुलिस से की जाए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों ने अलग-अलग गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई साथ ही कोविड-19 नियमों का पालन भी करवाया गया है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें