बिहार विकास मिशन में विभिन्न पदों पर भर्तियां, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

Facebook
X
WhatsApp

बिहार विकास मिशन ने विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट कल है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट bvm.bihar.gov.in के जरिए कल यानी 5 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि कुल 95 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18  जनवरी 2022 से जारी है.इम्पैक्ट असेसमेंट ऑफिसर के 38 पद, MIS और एनालिटिक्स सेल लीड के 22 पद, लीगल ऑफिसर के 5 पद, आईटी एक्सपर्ट के 9 पद और सब-मिशन मैनेजर के 5 पद सहित कुल 95 पद शामिल हैं.इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में डिग्री का सर्टिफिकेट होना चाहिए. अभ्यर्थी अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 जनवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 5 फरवरी 2022

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें