जेसीआई शाहगंज शक्ति ने धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी, सदस्यों ने उदयन एकेडमी में किया सरस्वती पूजन

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर : शाहगंज उद्यमी महिलाओं की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने शनिवार को बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया । नगर स्थित उदयन एकेडमी में सरस्वती पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । हवन और पूजन में सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों ने हिस्सा लिया और समस्त विश्व के कल्याण की प्रार्थना की ।

अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि जेसी आस्था के अनुसार ईश्वर में आस्था मानव जीवन को सार्थकता और उद्देश्य प्रदान करती है । इसी का पालन करते हुए बसंत पंचमी के अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष संगीता जायसवाल के विद्यालय उदयन एकेडमी में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और जेसी सदस्यों की मौजूदगी रही । हवन पूजन संपन्न होने पर कार्यक्रम संयोजक श्रद्धा सोनी ने आभार ज्ञापित किया ।

कार्यक्रम में राजेश जायसवाल, सचिव संगीता जायसवाल, कुसुम जायसवाल, पूजा अग्रहरि जौनपुर प्रेस क्लब शाखा शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल ,दीपक सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट : पठान अली 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें