रायबरेली : विधानसभा में कांग्रेस विजय पथ पर आगे बढ़ रही है;अतुल सिंह

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: ऊंचाहार विधानसभा में कांग्रेस विजय पथ पर आगे बढ़ रही है।इसलिए सभी लोग कांग्रेस के साथ आएं।यह विचार कांग्रेस के उम्मीदवार अतुल सिंह ने क्षेत्र में तकरीबन एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।क्षेत्र के बनिया का पुरवा,धूता,पूरे लाल सिंह,छीछेमऊ,कजियाना,ककोरन,मिल्खा साहब,अवस्थी का पुरवा,चौहान का पुरवा,अलावलपुर,बेही खोर,टीकर अगाचीपुर,अम्बारा मथई आदि गांवों में घर घर जनसंपर्क कर भारी मतों से जिताने की अपील की।श्री सिंह ने कहा कि आज रायबरेली की पहचान विश्व पटल पर है।यह सिर्फ कांग्रेस की देन है।

कांग्रेस ने रायबरेली के जन-जन को अपना परिवार माना है,और क्षेत्र के विकास व लोगों के कल्याण के लिए कांग्रेस ने कई कार्यक्रम चलाए थे।लेकिन गैर कांग्रेसी सरकारों ने दुर्भावना बस यहां के विकास को रोक दिया है।विकास के इस गति को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर एक बार फिर क्षेत्र के विकास के पहियों को आगे बढ़ाने का काम किया जाए।इसके बाद गदागंज में कार्यालय का फ़ीता काटकर,पूजन करके उद्घाटन किया गया।इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें