मिर्जापुर में आज से नामांकन शुरू:एक साथ दो प्रत्याशियों के प्रवेश पर रोक, सघन चेकिंग के बाद कक्ष में मिलेगा प्रवेश

Facebook
X
WhatsApp

मिर्जापुर में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों को अपनी बारी का इंतजार करना होगा। निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में एक साथ 2 प्रत्याशी के प्रवेश पर रोक लगाने की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी। नामांकन कक्ष से सुनिश्चित क्षेत्र में मजबूत बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग की जाएगी। ताकि कोई व्यक्ति वाहन, शस्त्र और आपत्तिजनक वस्तु के साथ प्रवेश न कर पाए। चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगा।

बैरिकेडिंग के पास बनाए गए प्रवेश द्वार पर प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग के बाद ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करने दिया जाएगा। एक साथ दो प्रत्याशियों का नामांकन जुलूस, एक साथ नामांकन स्थल पर न पहुंचे इसको भी सुनिश्चित किया जाएगा। शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नामांकन कराया जाएगा।

इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चुनाव, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी प्रशीक्षणाधीन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा, थानाध्यक्ष पड़री, उपनिरीक्षक यातायात सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें