यूपी में वोटिंग के बीच झड़प, रालोद-भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हुई मारपीट

Facebook
X
WhatsApp

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण की वोटिंगजारी है. इस बीच शामली  में भारतीय जनता पार्टी और रालोद के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है. शामली में फर्जी वोट डलवाने के आरोप में सपा-रालोद प्रत्याशी  प्रसन्न चौधरी के समर्थकों और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, मामला शामले के हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज का है, जहां वोटिंग के दौरान भाजपा और रालोद समर्थकों के बीच जमकर मारपीट और हाथापाई हुई. भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप है. रालोद समर्थकों ने जब आरोप लगाया तो मामला गरमा गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यूपी पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच जमकर हाथापाई हो रही है. पुलिस बीच-बचाव करने की पूरी कोशिश करती दिखती है, फिर भी भाजपा और रालोद के कार्यकर्ता एक-दूसरे को मारने-पीटने पर अमादा हैं बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 10 फरवरी को पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. यूपी में कुल सात चरणों में मतदान होंगे. दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा..

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें