रायबरेली : विशाल भंडारे के बाद इंदिरा नगर के सभासद एवं समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली शहर के इंदिरा नगर स्थित हनुमान पार्क में भजन कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा कि समय समय पर होने वाले धार्मिक आयोजनों से समाज में पारस्परिक सद्भाव बढ़ता है, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति सभी को सम्मान देने की रही है, बदलते परवेश मे इस तरह के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का किया जाना अत्यन्त जरूरी है। भजन कार्यक्रम के उपरांत सभी भक्तों को भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र के सभासद पूनम तिवारी, सभासद सुरजीत कश्यप , सभासद एस. पी. सिंह एवं क्षेत्रीय समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक मुस्कान सेवा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती विमलेश मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मुस्कान सेवा संस्थान समाज मे जरूरतमंदों और निर्धनों की सेवा के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम के आयोजन में अपर्णा वर्मा, सूरज बर्फानी, लालता प्रसाद मिश्रा, विजेता कुमारी, रेखा जायसवाल, अमित मिश्रा, मधुलिका कुमारी, शुभम मिश्रा, नीतू प्रजापति का सहयोग सराहनीय रहा।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें