योगी आदित्यनाथ का Akhilesh Yadav पर हमला, कहा- सपा ने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाकर किया UP का विकास

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग  14 फरवरी को होगी. प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होगा. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने शुक्रवार को शाहजहांपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. सीएम योगी ने इस दौरान 5 साल में बीजेपी सरकार  द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच साल पहले बिजली सिर्फ को मिलती थी. आज पूरे प्रदेश में बिजली मिल रही है. पांच साल पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी, आज हर बेटी स्कूल जा रही है. सीएम योगी ने कहा कि जोवैक्सीन को लेकर कहते थे मोदी वैक्सीन और बीजेपी वैक्सीन है.

उन्होंने कहा कि सपा के विकास की बात करते हैं. उन्होंने सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाई. बसपा-सपा हो या कांग्रेस ये अपने परिवार के जीने के लिए पार्टी हैं. सीएम योगी ने कहा कि हम गन्ना की बात करते हूं और वो जिन्ना की बात करते हैं. सपा की सरकार के समय आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे. फिर भाजपा सरकार आने पर 2 करोड़ युवाओं को टेबलेट बांटेगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2017 के चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 325 सीट पर जीत हासिल की थी. इसमें से बीजेपी ने अकेले 312 सीटों पर जीत हासिल की. बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 9 और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थी. कुल 403 सीटों में से 54 पर एसपी-कांग्रेस गठबंधन, 19 पर बीएसपी ने जीत हासिल की थी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजों में अन्य दलों और निर्दलीयों के हिस्से में 5 सीटें थी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें