अम्बेडकरनगर : एमएलसी चुनाव का 15 मार्च से होगा नामांकन

Facebook
X
WhatsApp

अम्बेडकरनगर : स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित होने वाले 26 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो रहा है। आयोग ने पहले निर्वाचन की अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार सात मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी थी। अब निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम को संशोधित कर दिया है।दूसरे चरण में होने वाले फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव 15 मार्च से शुरू होगा। निर्वाचन की सूचना 15 मार्च को जारी होगी और इसी दिन से नामांकन शुरू होगा। नामांकन 19 मार्च तक किया जा सकेगा। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 21 मार्च को और नाम वापसी 23 मार्च को होगी। मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और मतगणना 12 अप्रैल को कराई जाएगी। जिले में मतदान नौ केन्द्रों पर होगा। फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र पर अभी सपा का कब्जा है। सपा के हीरालाल यादव एमएलसी है।

रिपोर्ट: अंजलि गोस्वामी 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें