मवेशियों से लदा ट्रक पलटा 19 की मौत

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली मवेशियों से लदा हुआ एक ट्रक रात को अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें भरे गए मवेशी तड़प तड़प कर मर गए सुबह जब पुलिस को सूचना पहुंची तो मौके पर जाकर उनको ट्रक से बाहर निकाला गया जिसमें से 9 जीवित बचे थे थाना क्षेत्र के गोविंदपुर माधव गंदा नाला के निकट रात को एक ट्रक मवेशियों को लादकर जा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक पलटने से उसमें सवार चालक फरार हो गया लेकिन उसमें लगे हुए मवेशी रात भर तड़पते रहे निकलने का कोई रास्ता नहीं था जिससे उसमें 19 मवेशियों की मौत हो गई

जबकि नौ जीवित पाए गए सुबह जब पुलिस को सूचना पहुंची तो मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने ग्रामीणों की मदद से इस में फंसे हुए मवेशियों को बाहर निकालने का काम किया गया ठोस घुसकर भरे गए मवेशी कई घंटे तक अंदर तड़पते रहे एक के ऊपर एक दबने से 19 की मौत हो गई सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर उनको मिट्टी के अंदर दफन कराया गया सूचना पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी अरविंद सिंह भी मौके पर पहुंचे जीवित मवेशियों को नजदीकी गौशाला भेजा गया है वही ट्रक नंबर के आधार पर ट्रक मुरादाबाद एआरटीओ में पंजीकृत बताया जा रहा है फिलहाल ट्रक कहां से मवेशी लाद कर जा रहा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है थाना प्रभारी गदागंज अरविंद सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें