जौनपुर : सरपतहां स्थानीय थाना क्षेत्र के बासोपुर शारदा सहायक नहर में महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बासोपुर शारदा सहायक नहर में मंगलवार की प्रातः महिला का शव देखकर हड़कंप मच गया देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बासोपुर शारदा सहायक नहर में मंगलवार की प्रातः महिला का शव देखकर हड़कंप मच गया देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वहां पर उपस्थित लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सराय मोहद्दीनपुर चौकी प्रभारी रामदवर यादव ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालना। शव की पहचान संगीता 25 पुत्री बिहारी प्रजापति निवासी सुईथा कला नरिवा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। आपको बता दें कि 10 दिन पूर्व अपने मायके से लापता हुई संगीता के 2 वर्षीय पुत्र का शव सुईथा खुर्द गांव के पास शारदा सहायक नहर ही मिला था। आज के लगभग 10 दिन पूर्व अपने 2 वर्षीय बच्चे के साथ प्रातः काल ही घर से निकल गई। जो कि बच्चे का शव हमें उसी दिन नहर में मिला था जिसके बाद से हमारा पूरा परिवार अभी तक संगीता की खोजबीन कर रहा था। उधर पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया।









