ऊंचाहार विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा की युवा प्रत्याशी अंजली मौर्या की निरन्तर तीन वर्षों से गांवों, पुरवों में किये गए जनसम्पर्क व संवाद कार्यक्रमों का प्रभाव विधानसभा चुनाव से ऐन पहले स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है| जहां भाजपा सपा के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी प्रबन्धन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ अंजली मौर्या के ग्राम पंचायत व पुरवों के कार्यकर्ता सम्पर्क से हो रही नुक्कड़ सभाओं में स्वत: भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है|
आज दिनांक फरवरी 18, 2022 को ऊंचाहार के सुठ्ठा हरदो, जलालपुर धई, इमलिहा, झरहा, नरायनपुर बन्ना, बहादुरगंज, पंडित पुरवा, कोरिहानी, भगवन्तपुर, हमीरमऊ व कोलवा में आयोजित नुक्कड़ सभाओं व जनसम्पर्क कार्यक्रमों में पहुंची अंजली मौर्या का काफी बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीयों ने जोरदार स्वागत किया| उपस्थित स्थानीयों को सम्बोधित करते हुए सुश्री मौर्या ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने ऊंचाहार में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया, दस वर्षों से केवल और केवल दलितों पिछड़ो व मजलूमों को झूठे मुकदमों में फंसाने व षडयन्त्र करने का काम किया|
वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए बसपा की युवा प्रत्याशी ने कहा कि आवारा जानवर की समस्या योगी सरकार की देन हैं, विधायक बनने पर इस समस्या का निराकरण वह प्राथमिकता पर करेंगी| उपस्थित स्थानीय जनता ने उन्हें ऊंचाहार की बेटी बताते हुए जीत का आशीर्वाद दिया|
रिपोर्ट : राम सुमेर









