रायबरेली : ऊंचाहार में बहुजन समाज पार्टी की जनप्रिय प्रत्याशी अंजली मौर्या द्वारा जन आशीर्वाद प्राप्त करने की श्रृंखला में आज कन्दरांवा, खरौली, बाबूगंज, हटवा व बीकरगढ़ में नुक्कड़ सभाएं व जनसम्पर्क कार्यक्रम सम्पन्न हुए| नुक्कड़ सभाओं में पहुंची बसपा की युवा प्रत्याशी ने कहा कि वर्तमान विधायक मनोज पांडे के कारण ऊंचाहार में विकास नहीं केवल विनाश हुआ है| योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए युवा प्रत्याशी ने कहा कि वर्तमान सरकार की नाकामियों के कारण जनता त्रस्त है| मंहगाई, बेरोजगारी कोरोना समेत अनेक मुद्दों पर सरकार बुरी तरह फेल हुई है| उपस्थित उत्साहित स्थानीय जनता ने अंजली मौर्या को जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह उनकी बेटी हैं और उनकी बेटी ही प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में ऊंचाहार का प्रतिनिधित्व करेगी|
रिपोर्ट : राम सुमेर
Post Views: 4









