बिहार के दरभंगा में जमीनी विवाद में दो लोगो को जिंदा जला कर मार डालने की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि अपराधियों ने यहां ऐसी ही एक और वारदात को दोहराने की कोशिश की है. अपराधियों ने एक स्थानीय पत्रकार के घर को आग के हवाले कर दिया. मगर सतर्क परिवारवालों ने इसे देख लिया जिससे अपराधियों के मंसूबे नाकाम हो गये. घटना मिश्रटोला मुहल्ले की है जहां अपराधियों ने देर रात एक बजे के लगभग एक दैनिक अखबार के पत्रकार राजेश कुमार नीरज के घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी. लेकिन यह संयोग ही था कि जब अपराधियों ने आग लगाई तो पत्रकार की बुजुर्ग मां की नजर उस पर पड़ गई.मुन्नी मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर के सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे. वो खाना खा रही थीं तभी घर के दरवाजे में अचानक आग लगा देख कर वो हैरान हो गईं. उन्होंने तुरंत हो-हल्ला मचाया ओर तत्काल पानी डाल कर किसी तरह आग को बुझाया. उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो आग की लपटों से पास में खड़े दो मोटरसाइकिल जल जाते. इन मोटरसाइकिलों के बगल में कई भरे हुए गैस सिलेंडर थे









