रायबरेली : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस लाईन के प्रांगण में सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपने कार्यो को भली-भांति जानकर उसका परस्पर सामान्जस्य बनाकर टीम भावना के साथ सौंपे गये कार्यो को अंजाम देकर मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये। सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित सभी मतदान कार्मिकों को मतदान दिवस के पूर्व जिन दिन पोलिंग पार्टियां रवाना होती है भली-भांति उनसे अवगत हो लें। सभी पोलिंग पार्टियां समय से पहुच जाये। इसके अलावा माॅकपोल व मतदान समय से कराये। मतदेय स्थलों का भ्रमण कार्य जारी रखे तथा कही कोई शिकायत मिलती है तो उसको संज्ञान में लेकर उसका निवारण तत्काल करें तथा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी लाये। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकरी ने कहा कि मतदान स्थल पर किसी भी प्रकार की अफरा तफरी न हो जिसे अपना मतदान करना हो वही अन्दर आकर अपना मतदान करे। अनावश्यक मतदान स्थलों पर भीड़ न होने दें। जो मतदान करने आये उसे पंक्तिबद्ध लाईन से लगाकर ही मतदान कराये। उन्होंने अति वृद्ध महिला, पुरुषों, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान देकर मतदान कराये।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयोग द्वारा दस्तावेज तो मतदान केन्द्र पर पहचान के लिए प्रयोग किये जा सकते हैं यदि मतदाता के पास है तथा उसका वोटर लिस्ट में नाम है।अगर उसके पास वोटर आईडी कार्ड न हो तो अन्य 11 दस्तावेज आयोग द्वारा बताये गये है। उनसे वोट डलाये। उन्होंने कहा कि मतदान में निर्वाचन सम्बन्धित कार्यो को टीम भावना के साथ कराया जाये। यदि कही ईवीएम, वीवीपैट आदि में कोई दिक्कत जानकारी का अभाव है जहां पोलिंग पार्टियां रवाना होगी वहां अधिकारियों से पुछ कर दूर कर लें। मतदान के दिन किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करे तथा आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराये। मतदान के दिवस कोई भी आदर्श आचार सहिता का उल्लघंन न उत्पन्न होने दे इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों, पोलिंग टीम तथा कन्ट्रोल आदि के नम्बर अपने पास रखे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संवादहीनता न रहे मेहनत, ईमानदारी, लगन के साथ विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान का कार्य निष्पक्ष, निर्भीक रूप से कराया जाये।
इस मौके पर पुलिस प्रेक्षक आर0पी0 कोजे जी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सहित सभी सीओ, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट समस्त पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : रामसुमेर









