चुनाव के रणक्षेत्र के इस मैदान में अब राष्ट्रीय स्तर के नेता ने भी कमान संभाल ली है कुछ इसी कड़ी में आज ऊंचाहार विधानसभा से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार पांडे के पक्ष में अखिलेश यादव ने जगतपुर, में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिस प्रकार से किसानों पर अत्याचार किए जा रहे हैं यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान और नौजवान भाई मिलकर इस अत्याचार का जवाब देंगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों को जिस प्रकार से नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ा जिस प्रकार से लाठियों का सामना करना पड़ा नौजवानों के पीठ पर लाठियों के निशान बताते हैं कि भाजपा सरकार ने किस प्रकार से नौजवानों को एक अच्छे रोजगार से नवाजा है यह भी बताया कि जिस प्रकार से पिछले 4 सालों में बेरोजगारी के आंकड़े लगातार बढ़ते गए हैं उससे कहीं ना कहीं लोगों में आक्रोश की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं साथ ही भाजपा के द्वारा जिस प्रकार से फ्री राशन का गुणगान किया जा रहा है यह उसकी छोटी सोच का परिचायक है विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग फोटो छपवाने का विरोध करते थे आज केवल वह अपने प्रचार के लिए नमक और तेल की पैक्टो पर अपने फोटो छपवा रहे हैं ताकि उनका प्रचार और उनका गुणगान हो सके
लेकिन जनता जान चुकी है और जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी ऊंचाहार विधानसभा से प्रत्याशी मनोज कुमार पांडे को लेकर भी जनता के सामने कई बातें रखी और कहा एक बार फिर से आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत आपके बेटे को है और मै ऊंचाहार की जनता से उम्मीद करता हूं कि आप सभी लोग मनोज कुमार पांडे जी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं
रिपोर्ट : रामसुमेर









