ऊंचाहार की बेटी अंजली मौर्या को मिल रहा जनता का अपार समर्थन

Facebook
X
WhatsApp

ऊंचाहार से बसपा की जनप्रिय युवा प्रत्याशी अंजली मौर्या द्वारा निरन्तर जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाने का क्रम 21 फरवरी को भी जारी रहा| आज बसपा की युवा जनप्रिय प्रत्याशी द्वारा जमुनापुर, गदागंज, कुटिया चौराहा, टेकई, विश्वनाथगंज, जगतपुर, बाबूगंज, पटेरवा, परसीपुर, मतरमपुर, चितऊ का पुरवा, व अरखा में जनसम्पर्क कर हाथी निशान पर अधिकाधिक मत देने की अपील की|
आमजन के बीच पहुंची युवा प्रत्याशी ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा की लड़ाई बाहरी बनाम घर की बेटी की है, ऊंचाहार की जनता ने वर्तमान सरकार व वर्तमान क्षेत्रीय विधायक के कुशासन व भ्रष्टाचार से त्रस्त है इसलिए वह विकास के विश्वास के साथ अपनी बेटी के पक्ष में खड़ा है| उपस्थित स्थानीय जनता ने अंजली मौर्या की सरलता व उनके साथ सहजता पाकर उन्हें बेटी बताते हुए विधायक बनाने का संकल्प लिया|

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें