पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापगढ़ में आज अखिलेश की तीन जनसभाएं:साधेंगे जातीय समीकरण

Facebook
X
WhatsApp

पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन आज प्रतापगढ़ में ताबड़तोड़ तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर इलाके के प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा करेंगे। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव की जनसभा के बाद जिले में सियासी समीकरण बदल सकता है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव जिले में आज तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले दोपहर 2:00 बजे कुंडा विधानसभा छेवाग गांव में प्रत्याशी गुलशन यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी जनसभा दोपहर 3 बजे विश्वनाथगंज से उम्मीदवार सौरभ सिंह के समर्थन में रैली करेंगे। तीसरी जनसभा दोपहर 4 बजे समाजवादी पार्टी और अपनादल (कमेरवादी) गठबंधन की उम्मीदवार कृष्णा पटेल के समर्थन में सदर विधानसभा के मंदाह गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सपा कार्यकर्ता व नेता तीनों जनसभाओं को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनका दावा है कि एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ होने की उम्मीद है। आपको बता दें जिले में 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पास 5 सीट थी, 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुला था।

रिपोर्ट :  अमरनाथ यादव 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें