रायबरेली के महाराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरहना के सहायक अध्यापक विनीत श्रीवास्तव ने ग्राम सभा में घर-घर जाकर महिला अभिभावकों को जागरूक किया।
आपको बताते चलें, अध्यापक द्वारा गांव गांव जाकर अभिभावकों व क्षेत्रीय लोगों से अपील कर रहे हैं की अपनी अपनी बालिका विद्यालय भेजें और प्रेरित किया कि यदि कोई बालिका शिक्षा से वंचित रह जाती है तो कई पीढ़ियां बर्बाद हो सकती हैं हम सबकी जिम्मेदारी है की शत प्रतिशत बालिकाओं को नामांकन विद्यालय में हो और राष्ट्रहित में उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
सहायक अध्यापक विनीत श्रीवास्तव ने बताया अगर एक बालिका शिक्षित होती है तो आने वाली आगे की पीढ़ियां को ऊपर तक ले जाने में इन्हीं बालिकाओं का योगदान रहता है अगर एक बालिका शिक्षित होती है तो एक समाज को शिक्षित होता है। इस मौके पर सहायक अध्यापक परितोष पाल वाहन अध्यापक ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : राम सुमेर









