UP Election: अखिलेश यादव ने योगी पर साधा निशाना, बोले- ‘CM मुझे दंगेश कहते हैं

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के बलरामपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने हमें दंगेश कहा है. अगर वो सही दंगेश देखना चाहते हैं तो सुबह उठें, धुआं ना उड़ाएं और शीशा देखें उन्हें असली वाला दंगेश दिखाई देगा. साथ ही सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबाजी ने अपना मुकदमा खुद वापस ले लिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अगर कुछ डबल हुआ है तो वो भ्रष्टाचार और महंगाई है. जीएसटी का फैसला लिया, लेकिन व्यापारी साथियों से पूछना उनका कारोबार बर्बाद हो गया या नहीं? लॉकडाउन लगाकर इन्होंने मजदूरों को अपने हाल पर छोड़ दिया था।
इसके साथ अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. वे (बीजेपी) गरीबों से पैसा लेना चाहते हैं और अपने अमीर व्यवसायी मित्रों को देना चाहते हैं. लोग सपा को सत्ता में लाएंगे. हम गठबंधन के लोग जातियां गिनवाना चाहते हैं. ये क्यों नहीं चाहते हैं. ये इसलिए नहीं गिनवाना चाहते हैं क्योंकि ये कागजों पर फर्जी पिछड़े हैं. असली पिछड़े नहीं हैं. सपा ने तय किया है कि सभी लोगों की 300 यूनिट तक बिजली फ्री होगी. किसानों की सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त होगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें