लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी आनर्स के फेल छात्रों का प्रदर्शन, दो घंटे से धरने पर बैठे

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में संचालित एलएलबी आनर्स (सातवें सेमेस्टर) पाठ्यक्रम में फेल हुए छात्रों ने सोमवार को डीन आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि गेस्ट फैकल्टी से उन्हें पढ़ाया गया। जब रिजल्ट आया तो उसमें गलत तरीके से नंबर दिए गए। दो से तीन विषयों में 40 फीसद छात्र फैल हैं। किसी को 70 में छह तो किसी को 10 अंक दिए जाने का आरोप है।नए परिसर में विधि संकाय की ओर से एलएलबी आनर्स सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 30 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थीं। बीते शनिवार को इसका परिणाम जारी हुआ। छात्र अपना रिजल्ट देख कर दंग रह गए। लैंड ला पेपर-3, लॉ आफ टैक्सेशन 1 पेपर-5 और आप्शनल लॉ कांस्टीट्यूशनल ला, क्रिमिनल ला पेपर-7 बहुत ही कम अंक दिए गए, जिससे 40 फीसद छात्र फेल हो गए।  नाराज छात्र फैकल्टी आफ ला के सामने डीन आफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने मनमाने तरीके से अंक देने का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार की मांग की। कहा कि तीनों विषयों में अंकों को सुधारने के लिए फिर से कापियों का मूल्यांकन कराया जाए। शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रों ने गेस्ट फैकल्टी की जगह स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की भी मांग उठायी है। मामले की जानकारी मिलने पर नए परिसर के एडिशनल प्राक्टर प्रो. मोहम्मद अहमद अपनी टीम के साथ छात्रों को समझाने पहुंचे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें