अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मकान की टीन पर गिरा विद्युत पोल

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: बीती शाम कस्बे के शिवगढ़ रोड पर आदि नगर मोहल्ले के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक विद्युत पोल एक व्यापारी के मकान की टीन पर गिर पड़ा। जिसको लेकर स्थानीयो द्वारा विद्युत विभाग को जानकारी दी गई। परंतु कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कई घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बाबत स्थानीय निवासी विजय मिश्रा ने बताया कि कल शाम किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह विद्युत पोल एक व्यापारी भाई के मकान में लगी टीन पर गिर पड़ा। जिसको लेकर हम सभी ने तत्काल विद्युत विभाग के जेई को सूचना दी परंतु कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उनका कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस बाबत जब संवाददाता द्वारा संबंधित विभाग के जेई से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है जल्द ही समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा। अब ऐसे में सोचने वाली बात यह होगी कि जब कस्बे में कई घंटों तक विद्युत विभाग द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में वह कब तक पहुंचेंगे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें