रायबरेली : धर्मशाला का रास्ता बंद करने का लगा आरोप

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के वर्दाही रोड मोहल्ले में एक व्यक्ति पर धर्मशाला व नेत्र चिकित्सालय का रास्ता बंद करने का गंभीर आरोप लगा है पीड़ित द्वारा शिकायती पत्र थाने में दिया गया है मोहल्ला निवासी गिरजा शंकर ने बताया कि उसके आवासीय परिसर में बनी धर्मशाला मंदिर व नेत्र चिकित्सालय में लोगों के आगमन के लिए उसने कस्बे के महेश नगर मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति से भूमि खरीदी थी प्रतिदिन मंदिर व नेत्र चिकित्सालय में भारी संख्या में लोगों का आगमन होता रहता है आरोपी ने गेट के सामने दीवार खड़ी करके रास्ता बंद कर दिया है जिससे लोगों के आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है पीडित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें