यूक्रेन रूस सीमा पर फंसे 4000 भारतीयों को निकालने की कोशिशें जारी हैं ?

Facebook
X
WhatsApp

युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन  से अभी भी भारतीय नागरिकों और खासतौर से छात्रों को निकालने के प्रयास जारी हैं. केंद्र सरकार भी भारत के नागरिकों को खारकीव और सुमी युद्धक्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए मॉस्को के साथ संपर्क में है. खबर है कि खारकीव और सुमी में रूसी सेना की कार्रवाई जारी है और यहां 4 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र फंसे हुए हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी दूतावास में भारतीय अधिकारियों की टीम बीते कुछ दिनों से खारकीव और सुमी के पास बेलगोरोड में रह रही है. यहां से यह दल रूसी राजनयिक रास्तों के जरिए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य यूरोपीय देशों की सीमा के जरिए करीब 13 हजार भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकाला गया है.

आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी थी कि भारत के ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत बीते 24 घंटों में 6 उड़ानें रवाना हुई हैं. भारत ने नागरिकों को निकालने के लिए अभियान की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत हंगरी, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है. भारतीय नागरिक यूक्रेन की थल सीमा को पार कर इन देशों में पहुंचे थे.

पोलैंड सीमा पर एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘सीमा पर यूक्रेन के क्षेत्र में लंबी कतारों और ट्रैफिक जैम के चलते समस्या फंसे हुए भारतीयों को पश्चिमी सीमाओं पर ले जा रही है. लोगों को निकालने में किसी समस्या का सामना नहीं किया, क्योंकि सभी देश पूरा सहयोग दे रहे हैं. |

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें