महाशिवरात्रि पर जमकर झूमा आसाराम, सेंट्रल जेल में चिर परिचित अंदाज में आया नजर

Facebook
X
WhatsApp

आसाराम  पूरी तरह से स्वस्थ है. अपने ही आश्रम की नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल   में जीवन की अंतिम सांस तक की सजा काट रहे आसाराम का महाशिवरात्रि का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आसाराम उसी तरह से नाचता कूदता नजर आ रहा है जैसे वह पहले अपने सत्संग में करता था. जबकि आसाराम बीमारी के बहाने जेल से बेल लेने के लिये एक दर्जन से भी ज्यादा बार कोर्ट  में याचिका लगा चुका है. महाशिवरात्रि के मौके पर आये इस वीडियो में आसाराम पूरी तरह से भला चंगा लग रहा है.

आसाराम महाशिवरात्रि पर जोधपुर सेंट्रल जेल में आयोजित कार्यक्रम में बरसों बाद पुराने चिर परिचित अंदाज में नजर आया. इस आयोजन में आसाराम ठीक वैसे ही एक्शन कर रहा था जिस तरह वह पहले अपने कार्यक्रमों में किया करता था. इस कार्यक्रम में आसाराम पूरी तरह से उत्साह से भरा हुआ नजर आ रहा है. वह बार-बार नाचने की भी कोशिश करता है.

कार्यक्रम में बंदियों ने महादेव के भजनों की प्रस्तुति देकर उनका गुणगान किया गया. बंदियों ने महादेव के भजनों पर जमकर नृत्य भी किया. जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बंदियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अच्छा और अनुकरणीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया. भजन संध्या के अंत में शिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ की आरती की गई.

उल्लेखनीय है कि आसाराम जेल से छुटकारे पाने के लिये सभी तरह से हाथ पांव मार रहा है. वह बीमारी और उसके इलाज के बहाने जेल से छूटने के कई जतन कर चुका है. इसके लिये कोर्ट के कई चक्कर लगा चुका है. लेकिन उसे राहत नहीं मिली है. आसाराम को जेल में ही चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें