रायबरेली: कैरेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की दिखी भारी भीड़

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर महराजगंज क्षेत्र में आज जगह जगह बने शिवालयों पर शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।
महराजगंज मुख्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कैरेश्वर महादेव शिवालय पर सुबह से ही भक्तों का शिवलिंग पर जल चढ़ाने का तांता लगा रहा आपको बताते चलें कि कैरेश्वर महादेव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पर्व पर भव्य मेले का आयोजन किया गया वही कैर प्रधान प्रतिनिधि मंसाराम पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए दिन में भजन कीर्तन का कार्यक्रम व रात में नौटंकी का रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया है।कैर निवासी विपत्ति राम पूर्व प्रधानाचार्य ने बताया कि लगभग 200 सालों से महाशिवरात्रि के पर्व पर यह मेला लगातार लगता चला आ रहा है

उन्होंने आगे कहा कि यह शिवलिंग अपने आप यहां प्रकट हुई उसके बाद शिवालय का निर्माण कैर गांव के जगन्नाथ गुप्ता ने करवाया था जो वर्तमान समय मे अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं मेले की सुरक्षा की दृष्टि से महराजगंज कोतवाली पुलिस चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुई थी । मेले में जगदंबा प्रसाद, महेंद्र पांडे, विक्रम, राजू यादव, मुन्नीलाल ,चंद्रिका प्रसाद, पुत्तन पाल ,शिवालय पुजारी समर बहादुर पांडे ,पूर्व प्रधान गंगाराम पाल व चंद्रिका प्रसाद विश्वकर्मा सहितआदि ग्रामीण वासी मौजूद रहे ।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें