शिवगढ़- व्यापारी के घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर खाक

Facebook
X
WhatsApp

शिवगढ़:  कस्बे की मुख्य बाजार में स्थित गुड्डू गुप्ता पुत्र स्व रामलखन गुप्ता के घर बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई l जैसे ही घर वालों को पता चला एकदम से अफरा तफरी मच गई lआग लगने से घर में रखा फ्रीजर जोर जोर से जलने लगा जिसकी लपटों से आस पास रखा सामान भी धू धू कर जलने लगा l आग बिजली के शॉट सर्किट से लगी बताई गई l चीख पुकार पर इकट्ठे लोगों ने बिजली का कनेक्शन काट कर आग बुझाई तब तक उसकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई l लोगों की कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका फिलहाल आग जनी में किसी भी तरह जान माल का कोई नुक़सान नहीं हुआ है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें