सलमान के साथ शादी की फोटो पर आखिर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड में कब क्या अफवाह उड़ जाए, ये किसी को नहीं पता है। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान शादी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कई लोगों ने दावा किया कि दोनों ने दुबई में शादी कर ली, जबकि कुछ लोग बता रहे थे कि एक प्राइवेट सेरेमनी में उन्होंने सात फेरे लिए। अब सोनाक्षी ने खुद शादी वाली फोटो पर प्रतिक्रिया दी है।

लोग सोनाक्षी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके उनको टैग कर रहे थे। एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि क्या आप इतने डंब हैं कि आप एक वास्तविक और एक फोटोशॉप्ड तस्वीर के बीच अंतर नहीं बता सकते हैं। इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी बनाया।

वैसे फोटो में सलमान व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लेजर पहने रहते हैं, जबकि सोनाक्षी को रेड साड़ी और ब्राइडल चूड़ा में दिखाया गया। जब ये तस्वीर सामने आई थी, तभी ज्यादातर लोगों ने इसे फेक बता दिया था, लेकिन दोनों के कुछ विरोधी इसे अभी भी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि सलमान और सोनाक्षी में काफी अच्छे संबंध हैं। सलमान ने ही अपनी फिल्म दबंग से उन्हें लॉन्च किया था।

वहीं फिल्मी गलियारों से ये भी खबर आती रहती है कि सलमान यूल‍िया वंतूर को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक एक्टर या उनके परिवार ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। शादी का फंक्शन हो या फिर कोई पार्टी, दोनों अक्सर साथ में नजर आ जाते हैं। कुछ सालों पहले तो ये भी अफवाह उड़ गई थी कि सलमान ने चुपके से यूल‍िया से शादी कर ली है, लेकिन बाद में सलमान ने इस खबर को खारिज कर दिया था।

जहीर को डेट कर रहीं सोनाक्षी? वहीं दूसरी ओर खबर ये है कि सोनाक्षी नोटबुक स्टार जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। जहीर और सोनाक्षी दोनों ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के प्रोजेक्ट्स से की थी। सोनाक्षी ने राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे, लुटेरा, दबंग जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें