सलमान खान के साथ खुद की नकली शादी की फोटो पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा- बोलो

Facebook
X
WhatsApp

बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की शादी की तस्वीरें कई दिनों से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इसे लेकर खबर भी सामने आयी कि क्या सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान ने गुपचुप शादी कर ली है। ऐसे में जब सलमान खान के साथ अपनी शादी की तस्वीर सोनाक्षी सिन्हा के सामने आयी तो वह भड़क गईं।

सोनाक्षी सिन्हा ने इस वायरल तस्वीर को बकवास बताया है। साथ ही इस फोटो के पीछे की सच्चाई भी बताई है। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ अपनी शादी की फर्जी तस्वीर पर पहली प्रतिक्रिया दी है। सोनाक्षी और सलमान की इस फोटो को वायरल होने के बाद ही गलत ठहरा दिया गया था।फोटोशॉप्ड बताया गया।

सोनाक्षी सिन्हा ने इसी तस्वीर को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिएक्शन दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने हर उस इंसान को बेवकूफ बताया जो कि इस तस्वीर को सच मान बैठा है। तस्वीर को फेक बताते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के साथ अपनी शादी की अफवाह का मजाक उड़ाया है। इस फोटो में आप देखेंगे कि सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा की उंगली में अंगूठी पहना रहे हैं।

सलमान ने सफेद शर्ट और बेज रंग का जैकेट पहना हुआ है। सोनाक्षी पूरी तरह दुल्हन की तरह साड़ी और गहने के साथ तस्वीर में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। साथ ही सिंदूर के साथ लाल साड़ी पहन रखी है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और मॉर्फ्ड फोटो में फर्क नहीं बता कर सकते हैं।

सलमान और सोनाक्षी की हिट जोड़ी साथ ही सोनाक्षी ने हंसी वाली इमोजी भी शेयर की है। आपको बता दें कि सलमान और सोनाक्षी के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इस तस्वीर का मजाक उड़ाया है। आपको बता दें कि सलमान खान की दबंग से सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डेब्यू किया। सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

लेकिन सलमान खान हमेशा से सोनाक्षी के लिए सलाहकार रहे हैं। सलमान खान हमेशा से खुद को सिंगल बताते हैं। चर्चा है कि सलमान खान बीते दो से तीन साल से यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। यूलिया वंतूर सिंगर हैं। इससे पहले सलमान खान कईएक्ट्रेसेस के साथ रिश्ते में रह चुके हैं। शादी को लेकर हमेशा सलमान ने इंकार किया है कि वह इसमें फंसना नहीं चाहते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें