सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक सपा में हुए शामिल अखिलेश यादव ने मंच से किया ऐलान जाने वजह

Facebook
X
WhatsApp

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आजमगढ़ रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा कि आज बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. इसके साथ कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी.
वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने से अब कोई नहीं रोक सकता. साथ ही मंच पर मौजूद मयंक जोशी का हाथ पकड़कर कहा कि बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक जोशी भी आज समाजवादी पार्टी में आ गए हैं. मैं इनका हार्दिक स्‍वागत और धन्‍यवाद करता हूं. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि इनके (मयंक) के आने से पार्टी के नेताओं का मनोबल बढ़ेगा.वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने से अब कोई नहीं रोक सकता. साथ ही मंच पर मौजूद मयंक जोशी का हाथ पकड़कर कहा कि बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक जोशी भी आज समाजवादी पार्टी में आ गए हैं. मैं इनका हार्दिक स्‍वागत और धन्‍यवाद करता हूं.इलाहाबाद से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी टिकट न मिलने के चलते बीजेपी से नाराज थे। वह लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन उनके टिकट मिलने में बीजेपी का एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट मिलने का नियम बाधा बन गया। बताया गया कि उनकी मां पहले से ही सांसद हैं ऐसे में उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। हालांकि पार्टी की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था लेकिन इसे हवा तब मिली जब रीता बहुगुणा जोशी ने खुद ही ये कहा कि अगर ऐसा है तो वह लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से तैयार हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें