देश एवं राज्य की बड़ी खबरें

Facebook
X
WhatsApp

देश राज्यों से बड़ी खबरें

1 वाराणसी में रोड शो के बाद चाय के स्टॉल पर पीएम मोदी ने ली चुस्की, वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है. वे इस वक्त चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार के लिए वाराणसी दौरे पर हैं. पीएम के रोड शो में हजारों की तादाद में लोग उमड़े.
2 काशी विश्‍वनाथ में रुद्राभिषेक किया, डमरू बजाया, सड़क पर निकले तो हुई पुष्‍प वर्षा,पीएम मोदी का बनारस दौरा
3 “कांग्रेस के पास ना राशन है, ना सुशासन है, इनके पास केवल भाषण है। जब चुनाव आ जाता है तो चार महीने पहले ये लोग घूमने लग जाते हैं और जब चुनाव ख़त्म हो जाता है, तो ये लोग विदेश चले जाते हैं। ये कैसे देश की राजनीति करेंगे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह”
4 “रूस और यूक्रेन की लड़ाई अगर आगे बढ़ जाती है तो संकट और गहरा होगा। तेल, गैस ज्यादातर देशों को रूस से जाता है। ये बड़े-बड़े देश हैं, इनकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तो इसका खामियाजा सारी दुनिया को भुगतना पड़ता है। भारत इससे अछूता नहीं रहेगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह”
5 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सारे मिथक तोड़ेगा यूपी चुनाव, वर्ष 2017 जैसे होंगे नतीजे
6 “अगले 24 घंटों में 16 फ्लाइट भारत पहुंचने के बाद लगभग ऐसे सभी भारतीय भारत पहुंच जाएंगे जो यूक्रेन बॉर्डर पार करके पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं। कुछ लोग अभी भी यूक्रेन में हैं। हम आगे भी लगातार फ्लाइट शेड्यूल करते रहेंगे: विदेश मंत्रालय”
7 विदेश मंत्रालय ने कहा- संघर्ष वाले क्षेत्रों से भारतीय छात्रों को बाहर निकालना पहली प्राथमिकता
8 “हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक यूक्रेन से भारत लौटे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 48 उड़ानें अब तक यूक्रेन से लगभग 10,348 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 16 और फ्लाइट शेड्यूल हैं।विदेश मंत्रालय”
9 देश में 12 से 17 आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण को मंजूरी, SII की कोवोवैक्स वैक्सीन का होगा इस्तेमाल
10 देश में छोटी और कमजोर रही कोरोना की तीसरी लहर, सिर्फ 42 दिनों में ही हुआ खात्मा, एक फीसद से कम हुई संक्रमण दर
11 BJP के लोग धर्म और झूठ के नाम पर लेते हैं वोट, वाराणसी में बोले राहुल गांधी.
12 CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- UP में दमदार सरकार होगी, तो बुलडोजर और विकास साथ-साथ चलेगा.
13 उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार आधी रात अचानक वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने यहां एक रोड शो किया।
14 यूक्रेन संकट: स्वतंत्र जांच आयोग का होगा गठन, मानवाधिकार परिषद में प्रस्ताव पारित, भारत ने फिर नहीं किया वोट
15 यूक्रेन छोड़कर भागे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की- रूसी मीडिया का दावा, जंग के बीच 12 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने देश छोड़ा
16 पोलैंड भाग गए हैं जेलेंस्की… रूस के दावे को यूक्रेन ने किया खारिज
17 ऊपर वाले का शुक्र है बेटा जिंदा है’, यूक्रेन में गोली लगने से घायल हरजोत सिंह के माता-पिता ने बयां किया दर्द
18 रूस के साथ कब बनेगी सहमति? यूक्रेन बना रहा तीसरे दौर की बातचीत का प्लान
19 मिलने वाला है महंगाई का तगड़ा डोज, चुनाव बाद 12 रुपये लीटर तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
20 ऑस्ट्रेलिया के लिए 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हुआ निधन, 2007 में खेला था आखिरी मैच
21 शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि: सचिन तेंदुलकर ने कहा- तुम्हारी कमी खलेगी वॉर्नी, युजवेंद्र चहल बोले- मेरे हाथ कांप रहे; ब्रायन लारा ने लिखा- दिल टूट गया

रिपोर्ट : अभय सिंह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें