लोग देखकर हो गए दंग जब पेड़ के कटी हुई टहनी में दिखा हिजाब वाली महिला का आकृति वीडिओ हुआ वायरल

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के छपरा में सोमवार को यानी आज एक अजीबोगरीब मामला आया है दरअसल पेड़ की टहनी कटते ही लोगों को उसमें हिजाब वाली लड़की  दिखी. फिर क्या , हुआ की उस टहनी को देखने के लिए लोग इकट्ठा हो गए यह घटना जिले के जनता बाजार के साधपुर गांव की है जहां लोग इस घटना को चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं.

ये घटना अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि शाहपुर गांव निवासी अब्दुल मन्नान के बगीचे के पास कब्रिस्तान में एक तूत का पेड़ था जिसे उन्होंने सूखने पर काट दिया. इस पेड़ को काटने के बाद एक टहनी में लड़की की आकृति दिखी जिसने हिजाब पहन रखा है. ये बात देखते ही देखते गांव में या खबर फैल गई और लोग अब्दुल मन्नान के घर पहुंचने लगे.

स्थानीय निवासी मोहम्मद इलियास ने बताया कि लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास ही बता रहे हैं और कह रहे हैं की पेड़ में अक्सर ऐसा होता है. यह पेड़ इलाके में लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. गौरतलब है कि पिछले एक-दो दिनों से लगातार चमत्कार के मामले सामने आ रहे हैं और छपरा में कई लोग मंदिरों में भगवान को दूध पिला रहे हैं.लोगों का कहना है कि चम्मच से भगवान की प्रतिमा दूध पी रही है. इस चमत्कार की खबरें अभी हमें भी नहीं थी तब तक पेड़ से हिजाब वाली लड़की की आकृति की खबर ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि जानकार इन चमत्कारों के पीछे वैज्ञानिक कारण बता रहे हैं लेकिन अंधविश्वास में डूबे लोग यह समझने को तैयार नहीं हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें