आउटर रिंग रोड के नाम पर बेची जा रही है प्राइवेट जगह पर मिट्टी

Facebook
X
WhatsApp

आउटर रिंग रोड के नाम पर प्राइवेट जगह पर मिट्टी बेची जा रही है बताया जा रहा है कि ग्राम समाज व तालाब की मिट्टी को खोदकर प्राइवेट जगह पर बेचा जाता है दबंग खनन माफिया सरकारी रॉयल्टी के नाम पर 18 से 20 फिट तक गहरी खुदाई का कार्य करवाते हैं जबकि खुदाई करने की मानक क्षमता 2 मीटर से अधिक नहीं होती लेकिन खनन माफिया पुलिस और खनन अधिकारियों की मिलीभगत अवैध तरीके से खुदाई से कराते हैं आपको बता दे कि पूरा मामला कोतवाली पारा के अंतर्गत ग्राम- सदरौना का हैअवैध खनन मिट्टी के ठेकेदार राजू, महेंद्र रावत व करन सचान करा रहे हैं2 328

रॉयल्टी के नाम पर 18 से 20 फीट गहरी मिट्टी खोदी जा रही है मिट्टी के ठेकेदार करन सचान से फोन द्वारा रॉयल्टी की जानकारी मांगी तो ठेकेदार का कहना है कि मैं नहीं बताऊंगा आप डीएम से व खनन इंस्पेक्टर से बात कर लो आपको जानकारी मिल जाएगी सूत्रों से जानकारी मिली है की ग्राम अजीटन खेड़ा के एक व्यक्ति ने 18 से 20 फीट गहरी खुदाई को लेकर नाराजगी जताई थी और खनन माफिया का विरोध किया था लेकिन खनन माफियाओं की ऊंची पहुंच और पकड़ के चलते विरोध करने वाले व्यक्ति पर ही पुलिस प्रशासन ने उल्टा सरकारी काम को रोकने के विरोध में उल्टा मुकदमा कर दिया सूत्रों से ऐसा लगता है कि मिट्टी के गोरखधंधे में बड़े बड़े अधिकारी व शासन-प्रशासन भी लिप्त है अब देखना यह होगा ऐसे दबंग ठेकेदारों के ऊपर प्रशासन व सरकार क्या कार्यवाही करती है.

रिपोर्ट : नूर मियां

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें