रायबरेली राज्य परियोजना कार्यालय में बालक एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा में समानता का अधिकार देने के लिए चौपाल का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

महराजगंज: रायबरेली राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ के दिशा निर्देश पर बालक एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा में समानता का अधिकार देने के लिए नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन ब्लॉक सभागार महराजगंज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी नगर प्रियंका सिंह रहीं।

नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन सुरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज द्वारा किया गया। नारी चौपाल में बालिकाओं द्वारा बनाए गए कला क्राफ्ट, मिशन शक्ति से जुड़े चार्ट पोस्टर, मॉडल का स्टाल लगाया गया। बालिका सशक्तिकरण का संदेश प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर द्वारा पपेट शो के माध्यम से दिया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं द्वारा जूडो कराटे का विशेष प्रदर्शन किया गया और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि बेटी एवं बेटा को स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा एवं विकास के लिए समान अवसर दिया जाना चाहिए।

सुरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज ने कहा कि आप सभी अपने -अपने विद्यालय में बच्चों को समान अवसर दें और मीना मंच को मजबूत करें। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एस०एस० पांडेय ने कहा बालिकाओं की सशक्तिकरण में मीना मंच बहुत ही प्रभावशाली साबित हुआ है। जेंडर गैप को समाप्त करना ,जेंडर इक्वलिटी लाना ही ऐसे आयोजन का उद्देश्य है। चौपाल का संचालन पावर एंजेल प्रार्थना सिंह एवं सुगम कर्ता अनुपम मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। चौपाल में सावित्री दीवान, लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव,प्रिया सिंह ,महिला पुलिस कल्पना, उर्वशी, नोडल शालिनी पांडेय,ए आर पी श्वेता द्वारा नारी सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किये गए। इस अवसर पर पूजा सिंह, शिल्पी गुप्ता, अनुजा शुक्ला, राकेश त्रिवेदी, पीयूष श्रीवास्तव, विवेक, आयुष आदि लोग उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें