बंदर के निधन पर ग्रामीणों ने पूरे विधि विधान के साथ किया अंतिम संस्कार

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली :  सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत बैरुआ ग्राम सभा में छः मार्च दिन रविवार की शाम एक बंदर का आकस्मिक निधन हो गया है। जिसका ग्रामीणों की मदद से उत्तरवाहिनी मां गंगा के पास स्थित बजरंगबली बाबा मंदिर के समीप पूरे विधि विधान के साथ बंदर को गंगा स्नान कराकर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बंदर के अंतिम संस्कार के दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बंदर के अंतिम संस्कार स्थल पर एक चबूतरे का निर्माण कराया जायेगा। जिसमें श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ भी किया जाएगा ।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें