होली पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, फटाफट चेक करें ड‍िटेल

Facebook
X
WhatsApp

आगामी होली पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन करने का ऐलान कर रहा है. रेलयात्र‍ियों को होली से पहले स्‍पेशल ट्रेनों का तोहफा देकर उनकी यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने का काम क‍िया जा रहा है. उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे की ओर से राजस्‍थान, गुजरात और महाराष्‍ट्र राज्‍य के बीच एक जोड़ी स्‍पेशल सुपरफास्‍ट ट्रेन संचालन का न‍िर्णय क‍िया है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के मुताब‍िक होली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल (02 ट्रिप) सुपरफास्ट रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है. ट्रेन संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.03.22 एवं 27.03.22 को अजमेर से 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी.इसी प्रकार गाडी संख्या 09622, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.03.22 एवं 28.03.22 को बान्द्रा टर्मिनस से 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.10 बजे अजमेर पहुंचेगी. यह रेलसेवा रास्ते में किशनगढ़, जयपुर, संवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मण्डी, भवानीमण्डी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें