भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ ने मचाया धमाल, 24 घंटे में 5 मिलियन जरूर देखे विडिओ

Facebook
X
WhatsApp

होली तकरीबन अब कुछ दिन दूर है और ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह  के होली स्पेशल गाने का बेसब्री से इंतज़ार था, जो अब खत्म हो गया है. क्योंकि पवन सिंह का एक जबरदस्त होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ रिलीज के साथ व्यूज का रफ्तार पकड़ चुका है और महज एक ही दिन में इसे अब तक 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे रिलीज के साथ मिनटों में लाखों व्यूज मिले थे. लेकिन अब 5 मिलियन व्यूज के साथ एक बड़े रिकॉर्ड की ओर यह गाना अग्रसर है.

गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है. इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है और यही वजह है कि इसे 50 लाख के करीब यूजर्स देख चुके हैं. बता दें कि होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके करोड़ों फैन्स को बेसब्री से होता है. बीते कुछ सालों में वे होली को लेकर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जो चार्ट बस्टर थे. इस साल नए अंदाज में वे एक बार फिर से होली के रंग को अपने स्टाइल में वे लेकर आएं हैं, जिसमें उनको स्मृति सिंन्हा का साथ मिला है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें