जहरीली शराब पीने से शिवान में हुई 4 लोगों की संदिग्ध मौत

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर आपको बता दें जहा चार लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में बीते सोमवार की में सुबह मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि चारों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। सबने रविवार शाम देसी शराब पी थी। हालांकि, इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर और बेलौरी गांव की है। सोमवार सुबह चारों ने अपने-अपने घरों में दम तोड़ दिया। मृतकों में बेलौर गांव के मनोज राम , दुखहरण राम अनवर मियां और बेलौरी गांव के शिवजी यादव शामिल हैं।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं सौंप रहे थे। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चारों की मौत शराब पीने से हुई है, इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है मृतकों में स्व राम प्रसन्न मांझी का पुत्र अवधकिशोर मांझी, लाल मोहम्मद मियां का पुत्र नूरमिया और लालधर मांझी का पुत्र कमलेश मांझी शामिल है. एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में अवधकिशोर मांझी की मौत हुई हैं वहीं अन्य दो लोगों की मौत गांव में हुई हैं. हालांकि इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन जांच में जुटी हुई है. प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि क्या जहरीली शराब से मौत हुई है या बीमारी से.हुई है |

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें