बरेली में कायम रहेगी भाजपा की बादशाहत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की बरेली जिले की बरेली विधानसभा सीट पर भाजपा कई दशकों से मजबूत है. यहां 35 साल से बीजेपी की बादशाहत को कोई चुनौती नहीं दे पाया है. वर्तमान में डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना  यहां से विधायक हैं. इस बार भी पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा. वो इस सीट से लगातार दूसरी बार जीते हैं. बसपा ने ब्रह्रानंद शर्मा  और कांग्रेस ने कृष्णकांत शर्मा   को उतारा. जबकि समाजवादी पार्दी से राजेश अग्रवाल मैदान में हैं. इस बार सीधी टक्कर भाजपा और सपा के बीच ही है.बरेली विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1951 में हुआ था. तब कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत इस सीट से जीते थे. इसके बाद लगातार तीन बार 1957, 62 और 67 में कांग्रेस के जगदीश शरण अग्रवाल विधायक बने. 1969 में उनकी जीत का सिलसिला भारतीय क्रांति दल के राम सिंह खन्ना ने तोड़ा था. 1974 और 77 में जनसंघ और जनता पार्टी के टिकट पर लगातार दो बार सत्यप्रकाश जीते.1980 में फिर इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया. हालांकि अगले ही चुनाव 1985 में भाजपा के दिनेश जौहरी ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली. इसके बाद से लगातार भाजपा जीत रही है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें