यूपी में BJP को मिली बड़ी जीत, फिर भी 11 मंत्री तूफानी लहर के साथ न बह सके

Facebook
X
WhatsApp

यूपी चुनाव में जिन्हें हार मिली होगी उन्हें तो गम होगा ही, लेकिन उनके लिए ये चुनाव किसी मातम से कम नहीं होगा. दरअसल भाजपाके होते हुए उसकी प्रचंड लहर में भी डूब गये. हम बात कर रहे हैं योगी सरकार के उन मंत्रियों के बारे में जो पार्टी की तूफानी लहर के बीच चुनाव हार गये हैं. ऐसे कमनसीब मंत्रियों में कई बड़े नाम भी शुमार हैं.

हैरानी की बात है कि योगी कैबिनेट के कई मंत्री तो बाकायदा यूपी में अन्‍य कैंडिडेट के लिए प्रचार करने के लिए भी लगाए गए थे. जबकि इन मंत्रियों की हार की जमकर चर्चा हो रही है. इसमें योगी सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री, दो स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री शामिल हैं.

पहले प्रदेश अध्यक्ष और फिर भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की हार यूपी चुनाव का सबसे बड़ा चौंकाने वाला सच रहा है. अपने गृह जनपद कौशाम्बी की सिराथू सीट से मंझे हुए राजनेता केशव को एक नयी नवेली नेत्री ने शिकस्त दे दी. सपा पल्लवी पटेल पहली बार केशव को हराने का तमगा लेकर विधानसभा में पहुंचेंगी.

गन्ना जैसे अहम विभाग में कैबिनेट मंत्री रहे सुरेश राणा अपना चुनाव नहीं बचा पाये. पश्चिमी यूपी में चुनाव से पहले भाजपा विरोधी लहर चाहे जैसी दिखी हो, लेकिन नतीजों में पार्टी को कोई बड़ा नुकसान नहीं दिखा है. फिर भी सुरेश राणा पराजित हो गये.ग्राम्य विकास के कैबिनेट मंत्री और सीनियर लीडर मोती सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी से हार गये. चुनाव से पहले ही ये कयास लगाये जा रहे थे कि इनकी सीट फंसी हुई है. चंबल के डकैत ददुआ के भतीजे राम कुमार ने इन्हें मात दी है.

सतीश द्विवेदी ने 2017 में सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से पुराने सपाई माता प्रसाद पांडेय को हराकर जो सुर्खियां बटोरी थी वो पांच साल में ही लुट गईं. योगी सरकार में उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गयी थी. उन्हें बेसिक शिक्षा में स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया था. माता प्रसाद ने सतीश द्विवेदी से हार की कीमत चुका ली है.

बलिया की फेफना सीट से खेल और युवा कल्याण में स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री उपेन्द्र द्विवेदी ने नामांकन के दिन भागते-भागते पर्चा भरा था, लेकिन जीत की दौड़ वे नहीं लगा सके.

खाद्य और रशद में राज्यमंत्री धुन्नी भैया को भी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वे फतेहपुर की हुसैनगंज सीट से चुनाव लड़े थे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें