यूपी में बड़ा हादसा: बदायूं में टेंपो को ओवरटेक करने में खड़ी बस में घुसी कार, तीन लोगों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश  के बदायूं  में बुधवार को होली से पहले दर्दनाक सड़क हादसा  हो गया. बदायूं में रोडवेज बस में तेज रफ्तार कार ने पीछे से आकर टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में इको कार पीछे से जा घुसी और देखते ही देखते 4 लोग दुनिया को अलविदा कह गए. इस हादसे की खबर सुनकर चारों ओर चीख-पुकार मच गई.

इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि 3 लोगों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वाले लोग हरियाणा से मजदूरी करके घर लौट रहे थे. कार और टेंपो सवार चार घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। कार ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें